पिछले एक सप्ताह से शहर के मंडी परिसर में चल रहे विधायक कप कबड्‌डी टूर्नामेंट के समापन के मौके पर शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पिछले एक सप्ताह से शहर के मंडी परिसर में चल रहे विधायक कप कबड्‌डी टूर्नामेंट के समापन के मौके पर शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन | New India Times

विगत एक सप्ताह से नगर के मण्डी परिसर में चल रहे विधायक कप कबड्डी टूर्नामेंट के के समापन अवसर पर शुक्रवार शाम भव्य पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव द्वारा पुरूष एवं महिला वर्ग की विजयी टीमों को पुरूस्कार राशि के चेक एवं ट्राफी कप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेन्ट के निर्णायक मंडल एवं सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत विजयी टीमें जुलूस के साथ रथ में सवार होकर बाजे एवं डीजे के साथ नगर के मुख्य मार्ग से होकर निकली।

पिछले एक सप्ताह से शहर के मंडी परिसर में चल रहे विधायक कप कबड्‌डी टूर्नामेंट के समापन के मौके पर शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन | New India Times

देवरी नगर के मंडी परिसर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक कप कबड्डी टूर्नामेन्ट बुधवार शाम संपन्न हो गया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन आयोजित फाइनल मैच में ग्रामीण टीमों का बोलबाला रहा। महिला वर्ग में केसली विकासखण्ड की चिकली जमुनिया टीम एवं पुरूष वर्ग में बिजौरा टीम विजयी रही।

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में आयोजित पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम में विधायक हर्ष यादव द्वारा विजयी पुरूष टीम बिजौरा एवं महिला टीम केसली को प्रथम पुरूस्कार के रूप में विधायक कप ट्राफी एवं 21 हजार रूपये का चैक प्रदान किया गया। वही प्रतियोगिता में उपविजेता रही पुरूष वर्ग की केसली टीम एवं महिला वर्ग की रसेना टीम को 11 हजार रूपये के चेक एवं ट्राफी कप एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला वर्ग की खेल परिसर केसली एवं पुरूष वर्ग की पठाकला टीम को पुरूस्कार राशि 5100 चैक एवं ट्राफी कप प्रदान किये गये। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मैडेल से सम्मानित किया। समारोह में निर्णायक मंडल सदस्य एवं मैच रैफरियों का सम्मान किया गया।

रथ पर सवार होकर निकली विजेता टीमें

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजयी टीमों को रथ में सवार कर बाजे, डीजे के साथ नगर के मुख्य मार्ग से होकर विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर विजयी टीमों का कई स्थानों पर सम्मान किया गया एवं आतिशबाजी चलाकर खुशियों का इजहार किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने कार्यक्रम में सफल एवं शांतिपूर्ण समापन के लिए समस्त टीमों, निर्णायक मंडल, सहयोगियों पुलिस एवं नगरपालिका प्रशासन सहित आयोजक खेल एवं युवक कल्याण विभाग का आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष कु. ऑचल आठया सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वाईट– हर्ष यादव विधायक देवरी
वाईट –अंजना यादव चिकली जमुनिया विजेता केसली

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version