एनएसयूआई ने सहायक पुलिस आयुक्त एवं नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंप कर <br>फर्जी नर्सिंग कॉलेजों पर एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई ने सहायक पुलिस आयुक्त एवं नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंप कर <br>फर्जी नर्सिंग कॉलेजों पर एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग | New India Times

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़े को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश नर्सेज फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के विरुद्ध नर्सिंग काउंसिल भोपाल ने फर्जी फैकल्टी वाले 19 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता निरस्त कर दी। इसे लेकर एनएसयूआई ने फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। छात्र नेता रवि परमार के नेतृत्व में एनएसयूआई ने सहायक पुलिस आयुक्त और नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

एनएसयूआई ने सहायक पुलिस आयुक्त एवं नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंप कर <br>फर्जी नर्सिंग कॉलेजों पर एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग | New India Times

छात्र नेता व एनएसयूआई मेडिकल विंग के रवि परमार ने नर्सिंग स्टूडेंट्स के डेलीगेशन के साथ नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार और सहायक पुलिस उपायुक्त टीटी नगर भोपाल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही 19 नर्सिंग कॉलेजों के संचालक और प्राचार्य पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। रवि परमार ने ज्ञापन में कहा कि मध्यप्रदेश के जिन नर्सिंग कालेजों ने फर्जी फैकल्टी लगाकर मान्यता प्राप्त की थी उन कालेज संचालकों पर तत्काल FIR दर्ज किया जाए। परमार ने तर्क दिया कि मध्यप्रदेश में जिन कालेज संचालकों ने फर्जी फैकल्टी लगाकर मान्यता प्राप्त की थी वो सभी दोषी हैं क्योंकि उन्हें मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के साथ भी धोखाधड़ी की हैं और उनकी वजह से हजारों छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में लटक चुका है।

एनएसयूआई ने सहायक पुलिस आयुक्त एवं नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंप कर <br>फर्जी नर्सिंग कॉलेजों पर एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग | New India Times

परमार ने मांग करते हुए कहा कि फर्जी फैकल्टी वाले नर्सिंग कालेजों के छात्र छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी छात्र छात्राओं को नियम अनुसार दूसरे कालेज में ट्रांसफर करवाया जाए जिससे छात्र छात्राओं के भविष्य सुरक्षित रहें। छात्र नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इन फर्जी कॉलेज संचालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो एनएसयूआई चरणबद्ध तरीके से प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। साथ ही आवश्यकता हुई तो सीएम हाउस का घेराव भी किया जाएगा।

इस मौके पर राजवीर सिंह, ईश्वर चौहान, विराज यादव, शिवा डांगी, सत्यम सिंह परिहार, तनय अग्रवाल, रितिक शर्मा, पर्व ठाकुर सहित नर्सिंग स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version