नवागत कलेक्टर श्री पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया गया जायजा | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नवागत कलेक्टर श्री पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया गया जायजा | New India Times

जिले में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष और उल्लासपूर्वक मनाया जायेगा । इस समारोह की तैयारियों का आज पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा में नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा के साथ जायजा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह, तहसीलदार श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री आसिफ मंडल और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

नवागत कलेक्टर श्री पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा में अतिथियों की बैठक व्यवस्था, परेड ग्राउंड का समतलीकरण, मंच व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version