अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

वंचित्समाज इंसाफ पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता पार्टी के यूवा अध्यक्ष वा सीम ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉक्टर शेख़ ने कहा कि, वीआईपी पार्टी मेवात में हुए दंगे की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं श्री शेख ने कहा कि नूंह दंगा हिंदू मुस्लिम दंगा नहीं है इस को दोनों तरफ के शरारती तत्वों ने मिलकर हिंदू मुस्लिम को भड़काया है इसलिए किसी हिंदू मुस्लिम को गिरफ्तार न किया जाए। सिर्फ मोनू मानेसर, बिट्टू बजरंगी और उस की टीम और जो मेवाती युवा जो दंगों को बढ़ाने में योगदान दिया है इन सब को गिरफ्तार किया जाये।
इन लोगों ने ही आम हिन्दू और मुसलमान के हाथों में पत्थर और असलहा दिया है, इन को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रशासन आम आदमी को परेशान कर रहा है। कई जगह तमाम मस्जिदों को जलाया गया है, तामाम लोगों को परेशान किया गया है। लोगों के व्यापार तबाह कर दिया है लेकिन उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है, न ही बुल्डोजर चला है यह कैसा इंसाफ हो रहा है? एक चेतन नाम का आतंकी रेल के अंदर तीन मुसलमानों को गोली मार कर हत्या कर देता है चर्चा नहीं होती, मणिपुर जल रहा है मीडिया चुप है। देश का अधिकतर मीडिया नफरत फैलाने का काम कर रहा है श्री शेख ने मुसलमानों से अपील की वह शांत रहे यह सब सत्ता के लिए चल रहा है इस मौके पर जय प्रकाश, सफीर, असलम, पवन कुमार, विश्वास, रिहान, नरेंद्र, सतीश आदि मौजूद रहे।
