विधायक हर्ष यादव ने किया आदिवासियों का सम्मान | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

विधायक हर्ष यादव ने किया आदिवासियों का सम्मान | New India Times

कृषि उपज मंडी परिसर में विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले ने लोगों को शाम तक बंधे रखा।
कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई। टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर मुकाम हासिल किया। बालक वर्ग ने भी कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांच से भरा प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जिसे देखकर विधायक हर्ष यादव भी सुबह से लेकर शाम तक प्रतियोगिता का लुफ्त उठाते रहे एवं बार-बार खिलाड़ियों के बीच जाकर उन्हें प्रमाण पत्र मेडल प्रदान करते रहे और उत्साहवर्धन करते रहे।

तीसरे दिन केसली विकासखंड की 12 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम चरण में थावरी और निवारी के बीच मुकाबला हुआ जिसमें थावरी की टीम विजेता रही। भोसारा की टीम को हराकर जैतपुर डोमा विजेता रही। खमरिया को हराकर टडा की टीम विजेता रही। चौका को हराकर बिलहरी की टीम विजेता रही नाहर मऊ को हराकर बघवारा की टीम विजेता रही। मोहासा को हराकर अर्जुनी की टीम विजेता रही। इस तरह केसली की 6 टीमें विजेता रही।

विश्व आदिवासी दिवस पर सम्मान

कृषि उपज मंडी में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया इस दौरान विधायक हर्ष यादव ने क्षेत्र के आदिवासी वर्ग के निर्वाचित जनप्रतिनिधियो एवं वरिष्ठजनों का विधायक हर्ष यादव ने सम्मान कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version