आप पार्टी नेता शांतनु पाटीदार की शिकायत पर कलेक्टर बुरहानपुर ने एडीएम पाटीदार को भेजा ज़िला अस्पताल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आप पार्टी नेता शांतनु पाटीदार की शिकायत पर कलेक्टर बुरहानपुर ने एडीएम पाटीदार को भेजा ज़िला अस्पताल | New India Times

आम आदमी पार्टी की बुरहानपुर ज़िला इकाई के ज़िला सचिव अजय प्रजापति ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बुरहानपुर ज़िला अस्पताल में लापरवाहियों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रेस को जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि मरीजों की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता शांतनु पाटीदार तुरंत ज़िला अस्पताल पहुंचे और वहां पाया कि टी बी के मरीजों के साथ गर्भवति महिलाओं को एक ही कमरे में रखा था। ऐसे में वहां मौजूद कुछ नवजात शिशुओं को भी संक्रमित होने का अंदेशा था। आप नेता शांतनु पाटीदार ने मोके से कलेक्टर बुरहानपुर को कॉल पर लापरवाही से अवगत कराया। शिकायत पर कलेक्टर ने एडीएम श्री राजेश पाटीदार को मौके पर भेज कर तुरंत महिला मरीजों को दूसरे वार्ड ने स्थानांतरित किया और माना कि अस्पताल प्रशासन से घोर लापरवाही हुई औऱ प्रबंधन को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version