मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

काकोरी कांड की वर्षगांठ मनाए जाने एवं चौरी चौरा कांड की स्मृति में पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर खिरनी बाग रामलीला मैदान में शहीदों को सलामी कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने खिरनी बाग स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पण कर काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूली बच्चों तथा एनसीसी कैडेट्स के द्वारा रैली भी निकाली गई। डीएम तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा वीरों को सलामी दी गई।
रामलीला मैदान में ही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी को एक कलश में एकत्र किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम व एसपी के साथ ज़िले के अन्य सभी महत्वपूर्ण अधिकारी गण मौजूद रहे। इसके पश्चात डीएम समस्त उपस्थित अधिकारियों के साथ शहीद पार्क पहुंचे और वहां पर स्थापित वीरों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
जिलाधिकारी समस्त अधिकारियों के साथ लगभग 10:30 बजे नगर निगम, टाउन हॉल तिराहा पहुंचे और वहां पर स्थापित वीरों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में तथा सीडीओ एस बी सिंह ने विकास भवन परिसर में सभी अधिकारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई |
