जिला पुरुष चिकित्सालय के डॉक्टर और कर्मचारियों ने ली पंचप्रण की शपथ | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जिला पुरुष चिकित्सालय के डॉक्टर और कर्मचारियों ने ली पंचप्रण की शपथ | New India Times

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंच प्रण शपथ जिला पुरुष चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आईके रामचंदानी के नेतृत्व में समस्त डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ कर्मचारियों ने शपथ ली।

इस शपथ के संबंध में बताते हुए सीएमएस डॉक्टर आईके रामचंदानी ने कहा कि शासन के निर्देश पर चिकित्साल्य के समस्त डॉक्टर और कर्मचारियों को यह शपथ दिलाई गई है। मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान का संपूर्ण देश में उत्सवी ढ़ंग से आयोजन किए जाने का शासन द्वारा निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में अमृत काल के पंच प्रण को लेकर शपथ दिलाई गई है। यह शपथ विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता सहित नागरिकों में कर्तव्य की भावना से प्रेरित थी। साथ ही उन्होंने ने बताया कि इस दौरान उन्होंने समस्त डॉक्टर और कर्मचारियों से अपने काम को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और देश हित और राष्ट्रीयता की भावना से करने के लिए भी प्रेरित किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version