बुरहानपुर में सर्व जैन समाज की महिलाओं ने नवाचार कर जैन एकता मंच बुरहानपुर महिला प्रकोष्ठ का किया गठन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में सर्व जैन समाज की महिलाओं ने नवाचार कर जैन एकता मंच बुरहानपुर महिला प्रकोष्ठ का किया गठन | New India Times

बुरहानपुर में सकल जैन समाज की नारी शक्ति द्वारा नवाचार कर सर्व जैन समाज की महिलाओं को एकजुट करके जैन समाज के सर्वांगीण विकास हेतु जैन एकता मंच महिला प्रकोष्ठ का गठन मांगलिक भवन राजपुरा में समाज की परंपराओं के अनुरूप किया है। जैन एकता मंच एक राष्ट्रीय संस्था है, जिसकी बुरहानपुर शाखा शहर की पहली ऐसी संस्था होगी जिसमें दिगंबर, श्वेतांबर, मूर्तिपूजक, स्थानक वासी एवम् तेरापंथी समाज की महिलाएं एक मंच पर एक साथ समाज उत्थान के लिए कार्य करेंगी।

मंच की महिला अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें अध्यक्ष श्रीमति ज्योति रावका, सचिव श्रीमति काजल कासली वाल, कोषाध्यक्ष श्रीमति नीलिमा जैन,उपाध्यक्ष श्रीमति पूजा जैन, सह सचिव श्रीमति ज्योति पहाड़िया, सह कोषाध्यक्ष श्रीमति सपना जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमति ज्योति गोलेच्छा, मीडिया प्रभारी श्रीमति स्नेहलता सेठिया, समाजसेवी प्रभारी श्रीमति शोभा जैन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। यह जैन समाज की एकता एवम् विकास की दिशा में एक अच्छा प्रयास माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version