अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक बाँसी विधानसभा के कललाखोर, पेडाडी, एैचनी सेक्टर में किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संघटन को बूथ स्तर तक चुस्त दुरूस्त करने की जरूरत है कमेटी में जब नई जनरेशन काम करेगी तब पार्टी और ज्यादा मज़बूत होगी जब बूथ कमेटी मज़बूत होगी तभी पार्टी लोकसभा जीतेगी।
बैठक को संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा बसपा के सरकार में किये गये जनकल्याण काणी कामों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है सर्व समाज को बताना होगा की सभी जाति धर्मों के मानने वाले लोगों को सम्मान व सुरक्षा बसपा की सरकार में था जाति धर्म की राजनीति करने वाले लोगों से सावधान रहें।
बैठक का संचालन विधानसभा सेक्टर अध्यक्ष सीत बसनत व अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष दिनेश बौध्द ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महताब अहमद श्यामलाल छेदी प्रसाद शशिसीताराम गौतम जुम्मन अली वीरू पासवान जाहिद हुसैन विनोद कुमार राव अरसद अली रामदेव गौतम रामदीन मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
