मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उपरोक्त जानकारी देते एमआईएम पार्टी के बुरहानपुर नगर सचिव इमरान हुसैन ने बताया कि पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन का विस्तार किया है। जिसके तहत प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ एडवोकेट सोहेल इस्माईल हाशमी की सहमति से एवं नगर अध्यक्ष, शायर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शेख़ ज़हीर उद्दीन अर्श की अनुशंसा पर संगठन का विस्तार करते हैं ग्राम इच्छापुर से शेख़ फ़ारुक़ को बुरहानपुर विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के अंतर्गत नवगठित विधानसभा सचिव शेख़ फ़ारुक़ शाहपुर इच्छापुर इत्यादि ग्रामीण का प्रभार देखेंगे। इसी के साथ शेख़ समीर को ग्राम इच्छापूर का ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी के साथ शाहरुख शेख, साबिर सैयद, इसहाक शेख, नाज़िम, नईम अख्तर, शेख तौफीक अली तड़वी शेख अफसर शेख साकिर को भी नियुक्तियां दी गई हैं। इस अवसर पर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट सोहेल हाशमी, नगर अध्यक्ष एडवोकेट शेख़ ज़हीर उद्दीन अर्श,वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष अमान मोहम्मद गोटे वाला, आसिफ़ अंसारी, मकतूम मियां, ज़हीर अंसारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
