प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही केंद्र और राज्य सरकारें | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही केंद्र और राज्य सरकारें | New India Times

लोकसभा धौरहरा से कॉंग्रेस पार्टी की संभावित प्रत्याशी शिप्रा अवस्थी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झमाझम बारिश में भीगते हुये “संविधान बचाओ” संकल्प सभा पर विशाल जनसभा को संबोधित करने जनपद लखीमपुर खीरी आ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का गुलरी पुरवा स्थिति (ओयल) हनुमान मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी धौरहरा के भव्य स्वागत समारोह के दौरान राहुल गांधी, बृजलाल खाबरी, नकुल दुबे, शिप्रा अवस्थी जिन्दाबाद के निरन्तर उद्घोष से भव विहल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व शिप्रा अवस्थी की नेतृत्व क्षमता से संघर्ष से भली भांति परिचित हूं, ऊर्जावान, ओजस्वी, प्रखर संगठन कारी कार्यकर्ताओं को 2024 लोकसभा चुनाव में प्राथमिकता देने का आश्वासन भी दिया है।
देश का लोकतंत्र खतरे में: शिप्रा अवस्थी।

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी धौरहरा ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने आज सत्ता में काबिज रहने के लिए एक षड्यंत्र के तहत देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने का जो अजीबोगरीब गोरख धंधा शुरू किया है, लोकतंत्र खतरे में है भाजपा सरकार ने देश के संविधान के मूल सिद्धांत को ही ध्वस्त कर दिया है।
इसी क्रम में राजेश अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस ही इस देश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिला कर, सुशासन प्रदान कर सकती है।

ओयल स्थिति गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी का स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी धौरहरा, राजेश अवस्थी, ज्ञान अवस्थी, ताराचंद दीक्षित, राजू खान, श्री कान्त गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य
आलोक अवस्थी, मनोज मिश्रा,
आशीष दीक्षित, रिजवान, रोहित जायसवाल, मनोज अवस्थी, हासिम, संदीप त्रिवेदी, शुभम शुक्ला, जीतू अवस्थी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक व आम जनमानस के साथ मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version