नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के पदाधिकारियों ने घंटी बचाओ कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के पदाधिकारियों ने घंटी बचाओ कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन | New India Times

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्य प्रदेश भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय बंधु, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद डेहरिया, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य एवं कर्मचारी कांग्रेस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में आज घंटी बजाओ कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम बुरहानपुर क्षेत्र के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया के निवास पर पहुंचकर महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सगरे द्वारा बुरहानपुर विधायक के घर की घंटी बजा कर उन्हें बुलाया गया।

श्री संतोष सिंह दीक्षित ने कहा हमारी लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नहीं है। हमारी लड़ाई व्यवस्था से है। ज़िला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, संयोजक विजेश राठौर द्वारा बताया गया कि 2004 से बंद पुरानी पेंशन समस्त देश के एक करोड़ कर्मचारियों को नहीं मिल रही है जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक एवं क्षेत्रीय सांसद के घर की घंटी बजा कर उन्हें पुरानी पेंशन लागू करने संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। संयुक्त मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत ने क्षेत्रीय विधायक कौशलेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया को बताया कि कर्मचारियों की जो पुरानी पेंशन बंद है, उस हेतु अनेकों बार महाकुंभ, आंदोलन, ज्ञापन, आवेदन देकर निवेदन कर लिए हैं। आप जैसे जनप्रतिनिधियों के घर जाकर उन्हें जागृत कर आप हमारी समस्या को मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष रखिए और हमारी मांग को पूरा करवाइए। इसके पश्चात क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के यहां संपर्क किया गया। वह नेपानगर क्षेत्र के भ्रमण पर थे।

उन्होंने अपने भतीजे श्री गजेंद्र पाटील को भेजकर एनएम ओपीएस टीम के ज्ञापन को लिया। इस दौरान अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफाक़ खान ने कहा कि हमारे क्षेत्र में दादा के नाम से प्रसिद्ध माननीय ज्ञानेश्वर पाटिल हमारे सांसद हैं। कर्मचारी अधिकारियों की 2004 से बंद पुरानी पेंशन की मांग को आपके माध्यम से देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखिए और हमारी मांगों को पूरी करवाईए। महिला मोर्चा की कल्पना पवार, ज्योति पाटील, बबीता श्रीवंश ने कहा कि हम अपना अधिकार मांगते हैं जो पुरानी पेंशन की बात करेगा, वही देश परदेश में राज करेगा। अजाक्स के राजेश साल्वे ने कहा: जनप्रतिनिधि जो पुरानी पेंशन ले रहे हैं वह लीजिए और हमें भी दीजिए। आप लोग पुरानी पेंशन ले रहे हैं, उसमें हमें आपत्ति नहीं है। हम कर्मचारी अधिकारियों को भी 2004 से बंद पुरानी पेंशन दीजिए। पक्षपात मत कीजिए।

इसके पश्चात रामदूत पवन पुत्र हनुमान जी श्री रोकडिया हनुमान जी को पुरानी पेंशन का ज्ञापन सौंपा गया। ना चिंता ना भय जय बोलो हनुमान जी की के नारे लगाए। शंकर संकटमोचक से निवेदन किया गया 2004 से बंद पुरानी पेंशन चालू करने में मदद दीजिए।

ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पाटील, मंडी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद कापसे, तहसील अध्यक्ष ज़ुबैर सिद्दीक़ी, जावेद भाई, अमित भाई, उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आजाद अली, विनोद राठौड़, एनएमओपीएस के सचिव नईम उर रहमान, संतोष दलाल, अकोले जी एवं विभिन्न कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मिलकर विधायक एवं सांसद को ज्ञापन सौंपा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article