नवागत एसपी के निर्देशन में "मैं हूं अभिमन्यु"जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नवागत एसपी के निर्देशन में "मैं हूं अभिमन्यु"जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन | New India Times

महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में 01 अगस्त से 15 अगस्त तक के लिए “मैं हूं अभिमन्यु” जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में समाज में जागरूकता लाने तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषों का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु यह विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

अभियान के तहत आमजन में महिलाओं/बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों के विषय में जागरूकता लाने हेतु हर दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिस के तहत स्कूल कॉलेज में स्लोगन प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, समूह चर्चा आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है। अभियान के तहत आज दिनांक 06.08.2023 रविवार सुबह 7 बजे शनवारा से लालबाग सागर टावर तक एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखा कर शुरू किया गया।

मैराथन में पुलिस विभाग के साथ पर्यटन विभाग, महिला बाल विकास विभाग, खेल विभाग द्वारा सहभागिता की गई। मैराथन दौड़ के विजेताओं को सागर टॉवर पर सम्मानित कर शील्ड एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version