उत्तर प्रदेश में उफनती नदियों का कहर जारी, बहराइच जिला के बाढ पीड़ितों के बीच पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​उत्तर प्रदेश में उफनती नदियों का कहर जारी, बहराइच जिला के बाढ पीड़ितों के बीच पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल | New India Timesनेपाल के पहाड़ी नदी नालों से आ रहे बरसाती पानी के कारण उफनाई घाघरा और सरयू नदी ने विकराल रूप ले लेने से बहराइच जिले की चार तहसीलों कैसर गंज , महसी,नानपारा और मिहीनपुरवा क्षेत्रों में आई भयानक बाढ़ से हुई तबाही का आकलन करने के लिये समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल विधायक सुरेश यादव बाराबंकी के नेतृत्व में आज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र बौंडी के गोला गंज, कायम पुर, रमपुरवा, किसान गंज आदि क्षेत्रो में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने और बन्धे पर अपना जीवन गुजार रहे त्रासदी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिये पहुंचा।​

उत्तर प्रदेश में उफनती नदियों का कहर जारी, बहराइच जिला के बाढ पीड़ितों के बीच पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल | New India Timesप्रतिनिधि मण्डल में बहराइच सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायन यादव, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, इन्द्राणी वर्मा, श्रावस्ती जिला अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयंकर सिंह, डॉ राजेश तिवारी, पम्मू तिवारी, आनंद सिंह, सेंग अजितेश पाण्डे और बण्टी नेता के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे।

सपा प्रतिनिधि मण्डल में शामिल नेताओं ने बाढ़ की त्रासदी को करीब से देखने के साथ ही पीड़ितों से भी भेंट की और इस क्षेत्र में बाढ़ व कटान से बेघर हुवे लोगों के दुःख में शामिल होते हुये उनके बीच थोड़ी राहत सामग्री भी वितरित की। प्रतिनिधि मण्डल में शामिल नेताओं ने नानपारा के बेहड़ा का भी दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version