शासन की योजनाओं को लेकर नगर परिषद में शिविर आयोजित | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​शासन की योजनाओं को लेकर नगर परिषद में शिविर आयोजित | New India Timesभिंड कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एन.आर खेंगर ने नगर परिषद दबोह कार्यालय प्रांगण में निःशक्तजनों का रोजगार मेला आयोजित किया, जिसमें निःशक्तजनों को शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ दिया गया। मेले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, आर्थिक कल्याण योजना, युवा उधर्मा विकास योजना आदि योजनाओं से लाभान्वित करने ले लिए मेले का आयोजन किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का उद्देश्य केवल अनुसूचित जाति वर्ग के लिए स्वयं का उधोग स्थापित करने के लिए बैंक के माध्यम से त्रण उपलब्ध कराना है, जिसकी राशि 20,000 से लेकर 10 लाख तक की है। उन्होंने लोगों को बताया कि इस योजना में लाभ वही व्यक्ति ले सकता है जो मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो। आवेदन दिनांक को आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। आवेदक किसी भी बैंक का डिफाल्टर नही होना चाहिए साथ ही यदि कोई व्यक्ति ऐसी किसी शासकीय योजना के अंतर्गत पुर्व से सहायता प्राप्त कर रहा है तो इस योजना के अंतर्गत पात्र नही होगा तथा हितग्राही सिर्फ एक उधोग से व्यवसाय हेतु ही पात्र होगा। अगर यह सब नियम पूर्ण होते हैं तो ही आवेदनकर्ता इस योजना का लाभ ले सकता है। इसी के साथ मेले में लोगों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए भी बताया गया। लोगों को बताया गया कि शासन ने खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जिनके घर शौचालय नही है उनके घर शौचालय बनाने का काम कई दिनों पहले प्रारम्भ कर दिया है। इसलिए जिनके घर में शौचालय नहीं है वह कृपया शौचालय अवश्य बनवायें और सरकार का यह सपना पूरा करने में शासन की मदद करें। इस रोजगार मेले में सैंकड़ों की संख्या में हितग्राही पहुंचे। मेले में नगर पार्षद दीवान सिंह,शेरे पठान, मीना युसूफ खान, लला तिहरिया, जसमन्त दौहरे आदि पार्षद मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version