रोटरी क्लब की सेवा को सलाम अब विजय खड़िया भी नकली हाथ से चलाएंगे मोटर साइकिल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब की सेवा को सलाम अब विजय खड़िया भी नकली हाथ से चलाएंगे मोटर साइकिल | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर की सेवा का चर्चे आम है नगर जिले सहीत देश विदेश में भी अकसर रोटरी क्लब चर्चा में रहता है। क्योंकि रोटरी क्लब हमेशा मानव सेवा जैसे बड़ी-बड़ी प्लास्टिक सर्जरी, और अन्य छोटे-बड़े स्वास्थ्य शिविर ब्लड डोनेट आदी के कैंप लगाकर मानव सेवा के लिए हमेशा तैयार रहता है।

इसी तरह आज आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के ग्राम सजेली के विजय खड़िया जिसका तीन वर्ष पुर्व गुजरात के किसी कारखाने में काम करते वक्त मशीन की चपेट में आने से हाथ गंवा बैठा था गांव में किसी व्यक्ति ने बताया की रोटरी क्लब अपना मेघनगर वाले आपका हाथ लगवा देंगे आप मेघनगर में किसी भी रोटरी वाले का पता पुछ लेना रोटरी वालो को मेघनगर में सभी पहचानते वहां उनसे मिलना वे आपकी इस समस्या का निराकरण कर देंगे। विजय ने मेघनगर में रोटेरियन भरत मिस्त्री से सम्पर्क किया मिस्त्री ने विजय की समस्या को देख तुरंत LM 4 कृत्रिम हाथ दिखाए ये हाथ आपको लगा सकते हैं विजय को भी समझ में आ गया और भरत मिस्त्री ने तुरंत सभी सभी रोटेरियन साथियों को सुचना देकर उनकी उपस्थिति में विजय का कृत्रिम हाथ लगाया विजय का नकली हाथ लगाने के बाद विजन ने अपने हाथ से पानी भरी बाल्टी भी उठाई विजय के साथ उसके परिवारजन आए उन्होंने भी विजय के हाथ लगने के बाद जब बल्टी उठाते देख तो खुशी ठिकाना नहीं रहा। परीजनो एवं विजय ने आंखों में आंसू लिए रोटरी क्लब अपना के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

रोटरी क्लब की सेवा को सलाम अब विजय खड़िया भी नकली हाथ से चलाएंगे मोटर साइकिल | New India Times

रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष श्रीमती चंदन बाला शर्मा ने विजय से चर्चा की और पूछा की हाथ लगने के बाद कैसा महसूस हो रहा है तो विजय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि में यह हाथ पाकर बहुत खुश हूं अब में मोटर साइकिल भी चला सकता हूं साथ ही अन्य कार्य भी कर सकता हूं आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

मेघनगर वास्तव में हर लाचार व्यक्ति का सहारा बनता है मेरे पास शब्द नहीं है में क्या कहुं बस इतना ही कहुंगा आप सभी खुश रहें इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष चंदन बाला शर्मा, सचिव माया शर्मा, उपाध्यक्ष कुसुम सोलंकी,जयंत सिंघल, कांतिलाल नीमा, महेंद्र सिंह सोलंकी, एवं विजय के परिजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version