पुलिस मुठभेड़ में पांच डकैत गिरफ्तार, शाहजहांपुर सहित कई जनपदों की घटनाओं को स्वीकारा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस मुठभेड़ में पांच डकैत गिरफ्तार, शाहजहांपुर सहित कई जनपदों की घटनाओं को स्वीकारा | New India Times

पुलिस ने मुठभेड़ में पांच शातिर डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी जनपद फर्रुखाबाद के सवारी का इंतजार कर रहे लोग को निशाना बनाते थे रीतेन्द्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, रोहित कुमार थाना सेरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम ने मुठभेड़ में पांच शातिर डकैतों को डकैती की योजना बनाते हरदोई मार्ग पर बन्द पड़े पैट्रोल पंप से मुठभेड़ में पंकज गिहार उर्फ राजा थाना कादरी गेट जनपद फर्रुखाबाद, अंकित थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद, सीमांत चौहान थाना कोतवाली फर्रुखाबाद, अंकित चौहान उर्फ सानू थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद, सर्वेश कुमार थाना कादरी गेट जनपद फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया बदमाशों के कब्जे से पूर्व में लूट की घटना से संबंधित नकदी, आभूषण, मुकदमे के महत्वपूर्ण दस्तावेज व लूट में प्रयुक्त वैगनआर गाड़ी सहित दो कारें अवैध असलहा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी, थाना सेरामऊ दक्षिणी व सर्विस लांस टीम की कड़ी मेहनत से मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ में 5 लोगों को लूट की योजना बनाते मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, इनके कब्जे से दो चार पहिया वाहन, लोटे गए सोने, चांदी के जेवर, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया है,

एसपी ने बताया कि 13 जुलाई को प्रातः लगभग 9:00 चार बदमाशों द्वारा रौसर चौराहे के पास सवारी का इंतजार में खड़े एक बुजुर्ग दंपत्ति को उनके स्थान पर छोड़ने का बहाना करके वैगनआर गाड़ी में बिठा लिया और कुछ दूर आगे चलकर उनके जेवर, नगदी, आधारकार्ड, पासबुक, मोबाइल फोन आदि लूट लिया था दंपत्ति को हरदोई, शाहजहांपुर मार्ग पर थाना सेरामऊ दक्षिणी के अंतर्गत बालाजी मंदिर के पास एकांत स्थान पर उतार कर बदमाश फरार हो गए थे, ये 5 लोगों का गिरोह है इनके पास से वैगनार गाड़ी व एक सेंट्रो गाड़ी तथा अवैध असलहा व कारतूस लूट की घटना से संबंधित सोने चांदी के जेवर व नगदी आदि बरामद किए गए हैं या लोग सीधे-साधे लोगों को अपनी गाड़ी से उनके स्थान पर छोड़ने का बहाना करके उनसे लूटपाट करके सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाते। एसपी ने बताया कि इनके द्वारा शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बरेली, एटा, आगरा, मैनपुरी आदि कई जनपदों में करीब दो दर्जन से ज्यादा घटनाएं करना स्वीकार किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article