राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं राजनीतिक दलों की सरगर्मियां बढ़ने लगी है प्रदेश में अब जगह-जगह कार्यकर्ता सम्मेलन रैली प्रदर्शन जैसे आयोजन दिखाई देने लगे हैं इन आयोजनों में विधानसभा चुनावों मैं टिकट के दावेदारों की भीड़ कार्यक्रमों में जुटने लगी है भारतीय जनता पार्टी के सागर जिले में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ऐसे ही टिकट के दावेदारों को नसीहत देते नजर आए।

गुरुवार को केंद्रीय जलशक्ति तथा खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल दमोह लोकसभा क्षेत्र तथा सागर जिले के देवरी कलां पहुंचे जहां उन्होंने आयोजित BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा दावेदारी कर रहे हैं। प्रत्याशियों को केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने दी नसीहत कहां है कि जो विधानसभा की दावेदारी कर रहे हैं तो वह लोग दो हजार मतदाताओं को जोड़ें और उसके बाद विधानसभा की दावेदारी करें।
