महंगाई की मार से जनता में हाहाकार 200 पहुंचा टमाटर आम इंसान की थाली से कोसों दूर हो रही सब्जियां | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महंगाई की मार से जनता में हाहाकार 200 पहुंचा टमाटर आम इंसान की थाली से कोसों दूर हो रही सब्जियां | New India Times

जनपद मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया साप्ताहिक हाट बाजार में आज ₹50 पाव और ₹200 किलो टमाटर के रेट होने से जनता के घरों का बजट लगातार बिगड़ता चला जा रहा है कई दिनों से महंगाई की मार जनता जल रही है परंतु महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है मध्यम वर्गीय परिवार को जीवन यापन करना बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं लोगों का कहना है कि अब उनके द्वारा टमाटर खरीदना ही बंद कर दिया गया है आमदनी अट्ठानी खर्चा रुपैया कहावत इस दौर में बिल्कुल फिट बैठ रही है आखिर जनता को इस महंगाई से कब निजात मिलेगी यह चिंता का विषय जनता जनार्दन में बना हुआ है। साथी हर सब्जियों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं सिलेंडर के दाम में भी उछाल देखा जा रहा है। जीरा काजू की रेट में बिक रहा। मानों आम इंसान से सब्जियां कोसों दूर होती चली जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article