ओवैस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT;
जिले के पुलिस दल के जिल्हा स्त्री क्रीडा स्पर्धा की शुरुवात आज गुरुवार 17 अगस्त हो गाई है जिसका विधिवत उदघाटन जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कलासागर के हाथों अकोला पुलिस मुख्यालय में हुआ।
इस क्रीडा स्पर्धा में जिले के हर उपविभाग से १ संघ एवं मुख्यालय में से १ संघ ऐसे कुल ५ संघ सहभागी होंगे तथा संपूर्ण जिले में कुल १५० पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारी सांघिक व वैयक्तिक क्रीडा प्रकार में भाग लेंगे। यह स्पर्धा १७/८/२०१७ से १९/८/२०१७ यानी तीन दिन तक चलेंगी तथा दि१९/८/२०१७ को जिले में शांतता एवं सामाजिक सद्भाव कायम रहे इस लिए ‘सामाजिक एकता दौड’ का आयोजन भि किया जाएगा है। इसमें शहर के विविध नामवंत नागरिक, जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, शांतता समिती सदस्य, पोलीस मित्र, विद्यार्थी, ज्येष्ठ नागरिक एवं पत्रकारों का समावेश होंगा।
इस दौड में शहर के नागरिक सहभागी रहें ऐसा आवाहन जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कलासागर ने आज इस क्रीडा स्पर्धा के उदघाटन के समय किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिल्हा पुलिस अधीक्षक विजयकांत सागर, शहर पुलिस निरीक्षक उमेश माने पाटील, यातायात पुलीस निरीक्षक विलास पाटिल, शहर के पुलिस थानों के थानेदार एवं पुलिस दल के विविध अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित थे।
