डाकघरों में मिलेगा तिरंगा, घरों, प्रतिष्ठानों पर भी फहरा सकेंगे तिरंगा, इस बार भी 25 से 30 रुपये के बीच होगी झंड़े की क़ीमत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डाकघरों में मिलेगा तिरंगा, घरों, प्रतिष्ठानों पर भी फहरा सकेंगे तिरंगा, इस बार भी 25 से 30 रुपये के बीच होगी झंड़े की क़ीमत | New India Times

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।

केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से तिरंगा ध्वज बनाया जा रहा है इसकी आपूर्ति पूरे देश के 1.54 लाख डाकघरों के मार्फत आम जनता को की जाएगी। आमजन के घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा सकेंगे डाक अधीक्षक रामबीर शर्मा ने बताया कि गत वर्ष पूरे देश में 1.30 करोड़ से अधिक तिरंगे डाकघरों के माध्यम से विक्रय किए गए। इसमें सर्वाधिक 19.50 लाख झण्डों की बिक्री के साथ दिल्ली अव्वल रहा। उत्तर प्रदेश 12.97 लाख बिक्री के साथ दूसरे और राजस्थान 12.65 लाख की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रहा था गत वर्ष धौलपुर में 42200 झंडे आए थे सभी झंडे 12 अगस्त को ही बिक गए। कई डाकघरों में मंगलवार से ही तिरंगा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं इस सप्ताह समस्त डाकघरों में तिरंगे पहुंच जाएंगे

डाक विभाग इस बार आमजन के लिए घर बैठे तिरंगा डाकिए के माध्यम से घर बैठे भी झण्डा खरीदा जा सकेगा। गांव में भी ग्रामीण डाक सेवकों की मदद से तिरंगे खरीदे जा सकेंगे।
विपणन अधिकारी रोहित गुर्जर मानपुर ने बताया कि आम जनता को कम कीमत पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया जाएगा। सभी डाकघरों के काउंटर पर तिरंगा झंडा उपलब्ध होगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर झंडा फहराने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है तिरंगा पूरे देश के सम्मान का प्रतीक है। इसलिए देश के हर एक नागरिक को अपने घर व परिसर में बड़े गर्व के साथ तिरंगा लगाना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article