12 वीं पूरक परीक्षा में फेल होने से युवती ने की आत्महत्या | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

12 वीं पूरक परीक्षा में फेल होने से युवती ने की आत्महत्या | New India Times

देवरी नगर के तिलक वार्ड स्थित एक किराये के आवास में निवासरत 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों ने पुलिस को बताया कि कक्षा 12 की पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण न होने के कारण हताशा के चलते उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण संज्ञान में लेकर विवेचना की जा रही है।

घटना के संबंध में उप निरीक्षक निशांत भगत का कहना है कि मृतिका के परिजन ने थाना आकर सूचना दी थी कि उसके द्वारा तिलक वार्ड स्थित किराये के आवास के किचिन में रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली है। घटना के कारणों के संबंध में परिजनों का कहना है कि कल कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम आया था जिसमें वह फेल हो गई थी।

परिजनों का कहना है कि उन्हीं कारणों के चलते उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है। मामले में पुलिस द्वारा उक्त तथ्य को भी संज्ञान में लिया गया है मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम के उपरांत के बाद ही ज्ञात हो सकेंगे जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी मामले में पुलिस समस्त तथ्यों को ध्यान में रखकर विवेचना करेगी।

थाना पुलिस ने बताया कि मृतिका के पिता नजदीकी ग्राम के निवासी हैं उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के चलते देवरी में किराये से मकान लिया था जिसमें मृतिका एवं अन्य परिजन निवास करते है उसके द्वारा कक्षा 12 की पूरक परीक्षा दी गई थी जिसका रिजल्ट विगत शनिवार को घोषित हुआ था। पुलिस द्वारा मृतिका के पिता संतोष ठाकुर की सूचना पर मामले में मर्ग कायम कर शव की पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है।

वाईट- निशांत भगत एसआई देवरी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article