चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच थाना मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम करौंदा से चलकर चठिया, उमरपुर कर्बला तक गया ताजिया | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच थाना मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम करौंदा से चलकर चठिया, उमरपुर कर्बला तक गया ताजिया | New India Times

थाना मोहम्मदी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करौंदा में दसवीं मोहर्रम ताजियों का जुलूस दिन के 1:00 बजे करौंदा से मझिगवां, पिपरिया कप्तान, चठिया होते हुए ग्राम चठिया, उमरपुर कर्बला के मैदान में बड़े ही जोशो खरोश के साथ कर्बला तक ताजिया पहुंचाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ताजिया दार व अकीदत मंद लोगों ने हिस्सा लिया। करौंदा से इमाम हुसैन अलविदा की सदाओं के बीच उठा ताजिया, जिसमें काफी लोगों ने शिरकत की। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद रही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। इस मौके पर चौकी प्रभारी मूड़ा निजाम लाल बहादुर मिश्रा, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र शुक्ला, कांस्टेबल रोहित पटेल, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल गोपाल चौहान, रेहरिया चौकी से नीरज यादव तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग एवं ताजियादार मौके पर मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version