कर्बला में गमगीन माहौल में ताज़िए किए गए सुपुर्द ए खाक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कर्बला में गमगीन माहौल में ताज़िए किए गए सुपुर्द ए खाक | New India Times

मोहम्मदी में दसवीं मोहर्रम के तहत यौमे आशूरा के मौके पर आज परंपरागत ताजियों का जुलूस शुक्लापुर इमामवाडे से इमाम हुसैन अलविदा की सदाओऊ के बीच निकला, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। अंजुमन हुसैनिया के मतमदारो ने कमा और जंजीरों का मातम कर अपने को लहूलुहान कर लिया। जुलूस में मतमदारो ने जम के सीना जनी की। मौलाना आजम अजमी ने हुसैन और करबला पर तकरीर की, जिसमें सभी की आंखों नम हो गईं। उसके बाद गुरेला कर्बला में गमगीन माहौल में ताजिए सुपुर्द ए खाक कर दिए गए। जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता की झलक दिखाई दी। जगह-जगह हिंदू भाइयों ने मातमदारों के लिए पानी का इंतजाम किया और पानी पिलाया। जुलुस में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जुलूस का नेतृत्व अंजुमन के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी ने किया।

कर्बला में गमगीन माहौल में ताज़िए किए गए सुपुर्द ए खाक | New India Times

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version