बरसात में पानी की समस्या, सरपंच के घर पहुंची जनता की भीड़, बार-बार फूट रही है पाइप लाइन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बरसात में पानी की समस्या, सरपंच के घर पहुंची जनता की भीड़, बार-बार फूट रही है पाइप लाइन | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत पंचायत डूंगरिया के ग्रामीणों ने सरपंच सरिता धुर्वे के निवास में पहुंचे जिसमें स्थाई निवासी अख्तर मासब ने जानकारी देते बताया है कि ग्राम में करीबन 15 दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है, घरों में शौचालय तक जाने के लिए पानी नहीं है जिससे हम सारे ग्रामीण मिलकर सरपंच के निवास स्थान पहुंचे और सरपंच से पानी की उचित व्यवस्था जल्द कराने की बात की। सरपंच सरिता धुर्वे ने बताया कि वार्ड नंबर 2 एवं 3 एवं 8 एवं 9 में डब्ल्यूसीएल के द्वारा नल लगा हुआ है वाहन चलता है परंतु डब्ल्यूसीएल के कुछ कर्मचारी द्वारा हमेशा पंचायत से 8-10 दिन के अंतराल मजदूरी मांगते हैं और बोलते हैं कि पाइप कई जगह से फट गई है तो पंचायत की तरफ से मजदूर मांगते हैं पंचायत द्वारा मजदूर दिया जाता है उसके बावजूद भी डब्ल्यूसीएल के कर्मचारी द्वारा ग्रामीण इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई की मांग करते हुए पानी की उत्तम व्यवस्था ग्रामीणों को करने की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version