विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश जारी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश जारी | New India Times

प्रदेश की सभी बिजली कम्पनियों में कार्यरत नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर एक जनवरी 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। उन्हें कुल 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नियमित कार्मिकों को एक जनवरी 2023 से सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जिसमें एक जनवरी 2023 से 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अब कुल 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान कंपनी के नियमित कार्मिकों को किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version