मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज लावारिस वाहन और कारवाही के दौरान जब्ती किए गए 12 वाहनों की आज नीलामी की गई जिसमें 10 बोली कर्ताओं ने भाग लिया 12 वाहनों का समन शुल्क ₹48500 बताया जा रहा है बोली करता छिंदवाड़ा परासिया और जुन्नारदेव के हैं जिन्होंने नीलामी में भाग लिया इस दौरान राजस्व विभाग और थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया सहित नीलामी कर्ताओं की मौजूदगी रही।
