मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी की बुरहानपुर ज़िला इकाई के पूर्व ज़िलाध्यक्ष शांतनु पाटीदार ने बताया कि बुरहानपुर में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। बुरहानपुर के एक प्रतिष्ठित मोबाईल व्यापारी द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिनांक 26 जुलाई के दिन ग्राम अंबाडा से सरपंच समेत ग्राम पंचायत मेम्बरों ने पंजाब के राज्यमंत्री श्री नवदीप सिंह जीदा के हाथों आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जनपद पंचायत चुनाव लड़ चुके गजानन घटे ने कहा अब तक हम भाजपा का कार्यकाल भी देख चुके औऱ कांग्रेस का भी हमने देखा है लेकिन किसी पार्टी के नेताओ ने जनता के लिए कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे हमें राहत की अनुभूति महसूस हो, केवल अपनी जेब भरते रहे हैं और अंबाडा पंचायत को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर रख दिया। हमने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के काम देखे हैं ।जिस तरह वहां शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य किये हैं, उसे देखते हुए हम सभी ने आम आदमी पार्टी से जुड़ने की ठानी। पंजाब सरकार के राज्य मंत्री ने सरपंच समेत पंचायत सदस्य शामलाल किसन कोरकू, पांडुरंग जवाहरलाल कोरकू, प्रलाद बिसन ससाने को पार्टी की टोपी और गमछा पहनकर स्वागत किया।
