विधायक ने कलेक्टर को किसानों को रकबे के अनुपात अनुसार यूरिया उपलब्ध कराने के लिए लिखा पत्र | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विधायक ने कलेक्टर को किसानों को रकबे के अनुपात अनुसार यूरिया उपलब्ध कराने के लिए लिखा पत्र | New India Times

विधायक सुनील उइके ने क्षेत्र के किसानों की यूरिया खाद की समस्या पर संज्ञान लेते हुए निराकरण के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को पत्र लिखा है। बीते कई दिनों से जुन्नारदेव विकासखण्ड के नगद विक्रय केंद्र पर किसानों को यूरिया खाद वितरित की जा रही है। किसानों ने उन्हें अवगत कराया था। पहले दूरस्थ अंचल से आए किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक यूरिया बोरी वितरित की जाती रही लेकिन तीन चार दिनों से कृषि विभाग के नगद बिक्री केंद्र पर छोटे तथा बड़े रकबे वाले किसानों को 5 बैग यूरिया वितरण किया जाने लगा था।

छोटे किसानों के लिए 5 बैग पर्याप्त था लेकिन बड़े रकबा धारी किसानों के लिए यह नियम मुसीबत बन गया क्योंकि दूर से आए किसानों के लिए 5 बोरी यूरिया लेकर जाना मंहगा पड़ रहा था। किसानों के अनुसार वे लोग खाद के लिए वाहन लेकर आते हैं है। जिसमें 5 बैग ले जाना उन्हें अखर रहा था। उनकी समस्या को देखते हुए विधायक सुनील उईके ने कलेक्टर छिंदवाड़ा को पत्र लिखकर आग्रह किया कि बड़े रकबे वाले किसानों को शासन के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार प्रति एकड़ 3 बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को वाहन से खाद ले जाने में सहूलियत हो।
पत्र की प्रतिलिपि उपसंचालक कृषि विभाग और जिला विपणन अधिकारी को भी भेजी गई है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version