सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं की फर्मों का किया गया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं की फर्मों का किया गया निरीक्षण | New India Times

खरीफ मौसम को दृष्टिगत रखते हुए फसलों हेतु उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दलों द्वारा सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के फर्मों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने सहारा कृषि केन्द्र, अरिहंत फर्टीलाईजर बुरहानपुर, जिला विपणन अधिकारी, नेपानगर गोडाउन, श्रीहरी नावरा, सीवल आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह जानकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने दी। उन्होंने बताया कि, निरीक्षण के दौरान उर्वरकों के भौतिक एवं पीओएस मशीन के स्टॉक का मिलान किया गया तथा बिलबुक, स्टॉक पंजी, बिल फाईल आदि का भी अवलोकन किया गया। उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिये गये हैं कि भौतिक उर्वरक एवं पीओएस मशीन के स्टॉक में अंतर पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version