रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी स्वर्गीय पुरुषोत्तम प्रजापति की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी याद में मानव कल्याण एवं सद्कार्यों के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मोहन प्रजापत, अधिमान्य पत्रकार प्रकाश प्रजापति, दोनो पुत्रों ने रोटरी क्लब मेघनगर श्रमजीवी पत्रकार संघ मेघनगर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर शासकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय एवं शिशु मंदिर मेघनगर में पौधारोपण किया व स्कूल की बालिकाओं को स्कूली समग्री का वितरण किया गया।
नगर के कई गणमान्य समाजजन नेता एवं श्रम जीवी पत्रकारों के साथ रोटरी क्लब अपना के वरिष्ठजन उपस्थित रहे रोटरी क्लब के वरिष्ठ भरत भाई मिस्त्री द्वारा स्वर्गीय पुरुषोत्तम प्रजापति की जीवनी के बारे में बच्चों को बताया उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
बच्चों को बिस्किट के पैकेट वितरित किये।
सरस्वती शिशु मंदिर पर स्वर्गीय पुरुषोत्तम प्रजापति की द्वितीय पुण्यतिथि पर रोटरी क्लब ने पौधारोपण किया।
रोटरी क्लब अपना के द्वारा पौधारोपण बच्चों को मेगी बनाकर वितरित की गई।
रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष चंदन बाला शर्मा, सचिव माया शर्मा, उपाध्यक्ष कुसुम सोलंकी मांगीलाल नायक, महेंद्र सोलंकी, कांतिलाल नीमा, मयंक रांका, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य धनराज काग, श्रीमती उषा काग, रश्मि शर्मा, गरिमा पंचाल, शिवानी राठोर, रिंकु पंड्या, हिना नायक , निर्मला नायक, सोनल नायक, रेखा पडियार, निकिता नायक, रेखा शर्मा, प्रियंका बरमडलिया सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोहित झामर, रितिक शर्मा, जियाउल हक कादरी, भूपेंद्र जैन, संदीप खत्री, भाजपा नेता मुकेश मेहता, भाविक बारोट, पंकज प्रजापत, अजय उपस्थित रहे।
