मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना दमुआ थाना प्रभारी रमेश नार्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्पु हाल मैदान में आधा दर्जन जुआरी जुएं की महफिल सजाए बैठे थे पुलिस ने घेराबंदी कर सभी जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की जुआरियों के पास से पुलिस द्वारा नगदी 2820 रुपये 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए जिसमें पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 211/23 धारा 13 जुआं एक्ट के तहत छह जुआरी पुलिस के अनुसार आमीन गोलू शिव राजपाल अनूप सिंह ठाकुर जितेंद्र साहू अनिल शरद जावलकर पर पुलिस की गाज गिरी और 2820 रुपये सहित 52 ताश के सुनहरे पत्ते पुलिस द्वारा बरामद किए गए। कार्यवाही में थाना प्रभारी रमेश नारे के मार्गदर्शन में एएसआई सहित पुलिस टीम को कार्यवाहीं में सफलता हासिल हुई।
