अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा सिद्धार्थनगर क्षेत्र के गालापुर निवासी अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा के चेंबर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायालय सिद्धार्थनगर के सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के परिसर में आज बड़े ही धूमधाम से किया गया जिसका उद्घाटन जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया। अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा द्वारा उनका सम्मान फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंटकर किया गया। उन्होंने कहा की जब सब दरवाजे बंद हो जाते हैं तब लोग न्यायालय आते हैं इसलिए अधिवक्ताओं को ईमानदारी पूर्वक अपने मुवक्किल का कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय, अधिवक्ता शशिकांत उपाध्याय, विजय शुक्ला, पवन पांडेय, विपिन यादव, वाचस्पति त्रिपाठी, उमेश पांडेय, बीरेंद्र नाथ मिश्र, संतोष मिश्रा, रत्नेश पांडेय, शादाब अहमद चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
