मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, बरेली के द्वारा केंद्र सरकार के 9 साल-सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व कारगिल विजय दिवस विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। यह जागरूकता कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी दिनांक 25 व 26 जुलाई, 2023 को आम जन के अवलोकन हेतु स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय, शाहजहांपुर में लगाई जाएगी।
नगर निगम शाहजहांपुर कार्यालय में महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने इस अवसर पर आज चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, बरेली के द्वारा जनपद में केंद्र सरकार की योजनाओं का जो जनप्रचआर अभियान प्रारंभ किया जा रहा है, उससे निश्चित ही लोग लाभान्वित होंगे।
हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है,हम सब को उनके नेतृत्व में देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
उपस्थित पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, सागर कुमार ने बताया कि मंत्रालय द्वारा दिनाँक 25 व 26 जुलाई, 2023 को स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में चित्र प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी व विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन किया जाना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कारगिल विजय दिवस एवं केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार के द्वारा आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है, साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को जिस प्रकार से आगे बड़ी, उसे चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया जाएगा। पूरे शहर में फ्लैक्स, पैम्फलेट, स्टिकर इत्यादि के माध्यम से प्रचार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर तकनीकी सहायक उदयभान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
