नवजात शिशु का शव नाले में मिलने के मामले में पुलिस ने डीएनए के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग़ लड़की से दुष्कर्म का मामला किया दर्ज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नवजात शिशु का शव नाले में मिलने के मामले में पुलिस ने डीएनए के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग़ लड़की से दुष्कर्म का मामला किया दर्ज | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना माहुलझिर एसडीओपी के अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 2 महीने पूर्व नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची मर्ग कायम कर जांच में लिया था साथ ही पुलिस द्वारा बच्चे के परिजन की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान एक संदेही बलात्कारी युवक पुलिस की गिरफ्त में आया, पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर डीएनए टेस्ट करवाया जिसमें यूवती का गर्भ होना पाया गया, पुलिस ने तत्काल धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच थाना प्रभारी हेमंत बावरिया द्वारा की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article