मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने वृक्षारोपण महाभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में आम के वृक्ष लगाकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। साथ ही लोकसभा सांसद अरूण कुमार सागर, राज्य सभा संसद मिथिलेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार पाण्डेय, डीएफओ प्रखर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर सेहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण किया। इसी क्रम प्रभारी मंत्री ने आवास विकास स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही अम्बेडकर पार्क व ग्राम नागरपाल में भी मंत्री ने वृक्षा रोपण किया। उन्होंने वृक्षारोपण के साथ ही उनके सरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता यादव, महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा, माननीय सांसद अरूण कुमार सागर, सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक डीपीएस राठौर सहित सम्बन्धित जनप्रतिनिधि अधिकारी रहे मौजूद।
