बुरहानपुर में आज कलाल समाज की विशाल कार्यशाला का होगा आयोजन: डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में आज कलाल समाज की विशाल कार्यशाला का होगा आयोजन: डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे | New India Times

बुरहानपुर में हैहय कलचुरी कलाल समाज के ज़िला अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में करोड़ों की संख्या में कलाल समाज के लोग निवास करते हैं। समय-समय पर समाज को एकजुट करने के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक बार प्रयास किए गए। समाज में बिखराव की स्थिति ना रहे इसको लेकर भोपाल के श्री दिलीप सूर्यवंशी ने पहल करते हुए एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई है। समिति का उद्देश्य समाज में एकजुटता कायम रहे। इसके लिए समिति के सदस्य मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों का भ्रमण कर समाज को एक सूत्र में रहने का मार्गदर्शन करते हैं। जिसकी शुरुआत बुरहानपुर से हो रही है। समाज के एकीकरण व सशक्तिकरण, एकजुटता के लिए होने वाली कार्यशाला को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से एक बैठक मेक्रो विजन एकेडमी में रखी गई। जिसमें राजेन्द्र चौकसे, प्रदीप चौकसे, रामप्रकाश जायसवाल, राजेश शिवहरे, अरविंद चौकसे, योगेश चौकसे, जय चौकसे, विशाल जायसवाल, निलेश जायसवाल, नंदा भैया चौकसे, बंटी चौकसे, प्रतीक चौकसे, संतोष जायसवाल, अमरीश चौकसे, महिला मंडल आस्था राय, आशा भमोरे, सुधा चौकसे, रिता चौकसे के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे।
समाज के रामप्रकाश जायसवाल (पत्रकार) ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन हैहय कलचुरी कलाल समाज मंगल भवन में आज शनिवार, 22 जुलाई को शाम 5 बजे से होने जा रहा है। कार्यशाला को संबोधित करने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनोद राय भोपाल, प्रदेश अध्यक्ष एचपी शिवहरे भोपाल, राष्ट्रीय महासचिव श्री पंकज चौकसे गोटेगांव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलएन मालवीय भोपाल, प्रदेश महासचिव श्री प्रकाश राय भोपाल, मध्य प्रदेश प्रभारी श्री अशोक शिवहरे भिंड व मार्गदर्शक श्री शंकरलाल राय भोपाल से पधार रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version