बुरहानपुर ज़िले की निंबोला पुलिस ने ग्रामीण आदिवासियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िले की निंबोला पुलिस ने ग्रामीण आदिवासियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री आयुष अलावा के मार्गदर्शन में निंबोला पुलिस ने धर्मांतरण की गतिविधि में लिप्त दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। फरियादी दिनेश मंडलोई ने चौकी धुलकोट पर लिखित शिकायत आवेदन दिया कि धुलकोट के रहने वाले भाया उर्फ़ भैयालाल और भाऊलाल पिता टेमर सिंह उन्हें पिछले एक महीने से अपना धर्म बदलने हेतु परेशान कर रहे हैं। साथ ही धुलकोट के गरीब आदिवासी लोगों को हिंदू धर्म बदलकर क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए कह रहे है। उक्त दोनों व्यक्ति क्रिश्चियन धर्म स्वीकार कर चुके है। वे गांव के लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं कि क्रिश्चियन धर्म अपनाने से तुम बहुत फायदे में रहोगे, तुम्हारी गरीबी खत्म हो जाएगी तथा भोले भाले ग्रामीणों को डरा भी रहे कि अगर तुमने क्रिश्चियन धर्म नहीं अपनाया तो तुम्हारे जीवन में बहुत बीमारियां और विपदाएं आएगी। धुलकोट चौकी पुलिस द्वारा शिकायत पर आरोपियों (1) भाया उर्फ भैयालाल पिता थान सिंह भिलाला, निवासी मिट्ठू माल फालिया धुलकोट (2) भाऊलाल पिता टेमर सिंह निवासी सैलानी फालिया धुलकोट के विरुद्ध थाना निंबोला पर अपराध क्रमांक 336/23 धारा 5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version