महिला एवं बाल विकास की मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत 100 से अधिक उप कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

महिला एवं बाल विकास की मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत 100 से अधिक उप कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

महिला एवं बाल विकास की मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत 100 से अधिक उप कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि करने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा है।
ज्ञापन में उप कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जिस तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर दुगना कर दिया है लेकिन मिनी आंगनवाड़ी केंद्र के उप कार्यकर्ता का मानदेय दुगना नहीं किया गया है केवल 5500 से बढ़ाकर 5750 किया गया है।

वहीं 2018 से लेकर 2023 तक का 1250 रुपए बढ़ाया गया मानदेय एवं पिछले 5 वर्षों का ₹75000 प्रत्येक कार्यकर्ता का एरियर का भुगतान किया जाए। कोरोना काल की ₹10000 प्रोत्साहन राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए। आंगनवाड़ी के मिनी केंद्र को फुल केंद्र में तब्दील किया जाए एवं समान कार्य समान वेतन के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के समान मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मानदेय दिया जाए। 2018 में महिला दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा यात्रा भत्ता देने की घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक किसी को भी यात्रा पत्र प्राप्त नहीं हुआ वह दिलाया जाए। मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सहायिकाओं की नियुक्ति की जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का प्रति वर्ष ₹1000 बढ़ाए जाने जाने का प्रावधान के साथ ही कार्यकर्ता को भी ₹1000 की बढ़ोतरी का आदेश किया जाए। ग्रीष्म काल अवकाश घोषित किया जाए एवं प्रत्येक माह की 5 तारीख को मानदेय सुनिश्चित किया जाए। वहीं ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उक्त मांगों को पूर्ण नहीं किया जाता है तो 1 अगस्त से सभी कार्यकर्ता सामूहिक अवकाश लेकर केंद्र बंद कर देंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में उप कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version