खोखले दावे, लाचार व्यवस्था: ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर मरीज को कराया नदी पार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खोखले दावे, लाचार व्यवस्था: ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर मरीज को कराया नदी पार | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत राखीकोल के ग्राम बर्रा ढाना आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रसूति महिलाओं को भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करना होता है। स्वास्थ्य विभाग की 108 एवं जननी सुरक्षा एक्सप्रेस का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है। पूर्व में यहां से नदी पार करने पर कुछ लोगों की नदी में बह जाने से मौत भी हो चुकी है। पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के द्वारा कई बार सर्वे भी कराए जा चुके हैं। वहीं आज देखने को मिला कि एक ग्रामीण का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने के कारण ग्रामीणों द्वारा 108 पर फोन कर सूचना दी गई परंतु नदी में पानी ज्यादा होने के कारण 108 उक्त गांव में पहुंच नहीं पाई जहां पर ग्रामीणों ने मिलकर जान जोखिम में डालकर मरीज को नदी पार कराया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन ऐसी स्थिति निर्मित होती रहती है पूर्व में भी विकास यात्रा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी ग्रामीणों ने समस्याओं को अवगत कराया परंतु कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने नहीं आया जहां जुन्नारदेव जनपद के द्वारा एक पंचायत में कई पुलियों एवं रिपटों के निर्माण जोरों पर हो रहे हैं वहीं ग्राम पंचायत राखीकोल बर्राढ़ाना के ग्रामीण जन मात्र एक रिपटे के लिए तरस रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version