बुरहानपुर म्यूजिक क्लब में जंगाले पुनः बने अध्यक्ष, 15 श्रेष्ठ कला साधकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, 200 कलाकारों ने ली शपथ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर म्यूजिक क्लब में जंगाले पुनः बने अध्यक्ष, 15 श्रेष्ठ कला साधकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, 200 कलाकारों ने ली शपथ | New India Times

बुरहानपुर म्यूजिक क्लब द्वारा खंडवा रोड स्थित श्री अहिर स्वर्णकार मंगल कार्यालय में उमेश जंगाले की अध्यक्षता में श्रेष्ठ कला साधकों का सम्मान समारोह एवं वर्ष 2023-24 का शपथ विधि एवं पदभार ग्रहण समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात बुरहानपुर म्युजिक क्लब की नवीन कार्यकारिणी में उमेश जंगाले को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। नई कार्यकारिणी में ऋषि मुलतकर, प्रमोद जंजालकर, संदीप शर्मा, अनिल देवरे, रवि वावल, सुनीता सिरतुरे, श्याम चालसे, पूजा निमाडे, राजेश्री रल, सुमित गुप्ता, विनोद लोंढे सहित गीत संगीत से जुड़े 200 कलाकारों को शपथ दिलाई गई। जिसके बाद विगत कई वर्षों से कला साधना में लगे ऐसे 15 संगीतकार एवं साहित्यकारो को प्रशस्ति पत्र देकर शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया गया। जिस में बीयूएमएस चिकित्सक, संगीत में पीएचडी एवं संगीत महाविद्यालय बुरहानपुर के प्राचार्य डॉ सतीश वर्मा, नामदेव भोईटे संगीतज्ञ, डॉ रमेश चंद्र शर्मा धुआंधार हास्य व्यंग कवि, प्रभु दत्त पद्माकरमिसर शास्त्रीय संगीतग्य, संतोष परिहार लघु कथाकार एवम साहित्यकार, जयंत भालेराव तबलावादक, गजेंद्र साळुंखे संगीत शिक्षक, वैद्य सुभाष माने चिकित्सक श्रुति मुजुमदार संगीतसाधक, सीमा प्रमोद टेमले संगीत शिक्षिका, संजयसिंह शिंदे रोटी बैंक मेनेजर, मुकेश दरबार लोक कला नृत्य निर्देशक, रवि फूल माली नृत्य निर्देशक, विलास गोसावी संगीत साधक, भगवानदास शाह संगीत साधक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगीत महोत्सव में 20 चयनित गायकों को भी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार मोरे ने किया। कोषाध्यक्ष सुनील सलूजा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गीत, संगीत से जुड़े कलाकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version