यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर कांग्रेस के जिला अल्पसंख्यक चेयरमैन व ब्लॉक शहर अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी के नेतृत्व में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आविद कागजी के जन्मदिन के मुबारक मौके पर सामान्य चिकित्साला धौलपुर में मरीज को फल वितरण कर तथा जिला मुख्यालय पर स्थित तोप वाली पार्क में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जिला चेयरमैन व ब्लॉक शहर अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष फरहत खान, पार्षद आजाद उस्मानी, सोशल मीडिया प्रभारी आजाद मिर्जा, मंडल संगठन महामंत्री आमिल खान, मोगली मण्डल अध्यक्ष बनबारी लाल जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
