रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बुरहानपुर शहर की स्कूलों में जरूरतमंद 300 बच्चों को शिक्षा संबंधित सामाग्री वितरित की गई।
बुरहानपुर के खनका वार्ड इलाके में असहाबे सुफ्फा एजुकेशनल सोसायटी द्वारा स्कूली बच्चों को किताब कापियां, पैन और बस्ते बांटे गए सभी स्कूल की कक्षा 1 से काक्षा 10 तक छात्र छात्राओं को स्कूल बैग, जूते एवं अन्य स्कूल सामाग्री वितरित कि गई।
सोसाइटी अध्यक्ष समाजसेवी हाजी अब्दुल बासित साहब का कहना है की बुरहानपुर के स्कूलों में ऐसे बच्चों की तलाश की जा रही थी जिन्हें सामान खरीदने में मुश्किल होती हो
हमारी सोसाइटी का उद्देश्य समाज के पिछडे वर्ग की मदद करना है।

असहाबे सुफ्फा एजुकेशनल सोसायटी द्वारा समय-समय पर इस तरह के काम किए जाते हैं। आने वाले समय में संस्था जरूरतमंद लोगों के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें जरूरत का सामान भी दिया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी व अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाना सोसायटी का प्रशंसनीय प्रयास है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी अब्दुल बासित ने कहा कि बच्चे ही शहर और देश का भविष्य हैं और यदि इन बच्चो का भविष्य उज्जवल होगा तो शहर और देश की तरक्की और विकास सुनिश्चित होगा।
ऐसे समाजसेव के कार्यों में हिस्सा लेकर समाज सेवा में अपना योगदान देने की अपील भी की है!
इस मौके पर सोसायटी के साथी मो आलम अंसारी, सैय्यद तोसिफ, मीर शेख़, गुलाम रसूल, मोहम्मद इब्राहिम, प्रकाश ठाकरे, एवं तारीख खान, मौजूद थे।
