कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में शहीद उद्यान समिति एवं गांधी भवन सोसायटी की बैठक संपन्न,<br>शहीद उद्यान के कर्मचारियों का वेतन 15% बढ़ा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी),NIT:

कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में शहीद उद्यान समिति एवं गांधी भवन सोसायटी की बैठक संपन्न,<br>शहीद उद्यान के कर्मचारियों का वेतन 15% बढ़ा | New India Times

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहीद उद्यान समिति एवं गांधी भवन सोसायटी की बैठक के दौरान कहा कि यह पार्क उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक चल रहा है उन्होंने शहीद उद्यान के बकाया बिजली के बिल के संबंध में कहा कि आज ही बिजली के बिल का भुगतान करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता को समय से बिजली बिल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस पार्क में कुछ ना कुछ सहयोग किया वह इस पार की समिति के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जो मेंबर कम हैं उनके स्थान को पूर्ण करते हुए इसके रजिस्ट्रेशन की प्रतिक्रिया को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी इसका जीर्णोद्धार हुआ है और पहले के मुकाबले इस बार को हर तरह से बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पार्क शाहजहांपुर के लिए एक बहुत बड़ा एसेट है जिसे मेंटेन रखना हमारी जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि पार्क के स्वरूप को व्यवस्थित रखने के लिए मंत्री जी पार्क की समिति के सदस्यों ने अथक प्रयास किए हैं जिस कारण इस को व्यवस्थित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा पार्क की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी, जिलाधिकारी ने बकाया विद्युत बिल के संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि वह समाधान योजना के अंतर्गत नियम अनुसार विद्युत बिल भुगतान कराएं, जिलाधिकारी ने एचडी एफसी के मंडल प्रबंधक चरण सिंह द्वारा एचडीएफसी का एटीएम स्थापित कराए जाने पर हर्ष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस पार्क में आय में वृद्धि होगी जिला अधिकारी ने बताया कि शहीद उद्यान समिति के आजीवन सदस्य अनुज गुप्ता के आकस्मिक निधन के उपरांत सदस्य के रिक्त हुए पद के सापेक्ष उनके पुत्र अंशुल गुप्ता द्वारा सदस्यता के लिए पूर्व में आवेदन किया गया था इस विषय पर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया गया है कि आवेदक अंशुल गुप्ता समिति के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय अनुज गुप्ता के पुत्र हैं उन्होंने बताया कि शहीद उद्यान के कर्मियों को नियत मासिक मानदेय में वृद्धि पर अनुपालन किया जा चुका है बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार सर्व समिति के निर्णय के क्रम में शहीद उद्यान के समस्त कर्मियों को उनके देह मानसिक मानदेय में महा दिसंबर 20-22 से 15% की दर से वृद्धि कर दी गई है।


नगर मजिस्ट्रेट सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया गया कि शहीद उद्यान की व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए एक मुख्य माली, 3 सहायक माली, दो बेलदार, 3 सफाई कर्मचारी, 1 इलेक्ट्रीशियन मासिक मानदेय पर कार्यरत है, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में पार्क में 10 कूड़ेदान भी रखा है गए हैं उन्होंने कहा कि पाक के सुचारू रूप से संचालन के लिए उनके द्वारा नियमित रूप से इसकी समीक्षा भी की जाएगी


बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पांडे, डी एफ ओ प्रखर गुप्ता, अपर नगर आयुक्त एस के सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version