भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी एवं उनके पति से हुई मारपीट के मामले को लेकर कड़ी कार्यवाही न होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस के घेराव की दी चेतावनी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी एवं उनके पति से हुई मारपीट के मामले को लेकर कड़ी कार्यवाही न होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस के घेराव की दी चेतावनी | New India Times

भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी एवं उनके पति से हुई मारपीट के मामले को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्यामला हिल्स थाने का घेराव कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने
आरोपियों पर धारा 307 लगाने एवं कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसी दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक भी देखेने को मिली।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई न होने पर सीएम हाउस का घेराव करने भी चेतावनी दी है। वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एवं जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना ने सरकार पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बहनों की बातें करते हैं, लाडली बहना के झूठे ढोल पीटते हैं और सीएम हाउस के सामने ही महिला जनप्रतिनिधि के साथ घटना हुई उस पर एक शब्द भी नहीं बोला। अगर उन्हें बहनों से इतना ही लगाव है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
बताया जा रहा है कि कांग्रेसियों ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 लगाकर कड़ी कार्रवाई करने का पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंप है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version