रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, झाबुआ/बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संपूर्ण मध्यप्रदेश में नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्ति हेतु 26 जून से 15 अगस्त 2023 के मध्य निरंतर नशा मुक्ति अभियान का क्रियान्वयन किया जाना है।
इसी तारतम्य में बुरहानपुर जनपद सभागृह में बुरहानपुर जनपद के सभी पंचायत सचिवों को सांई नशामुक्ति केंद्र के संचालक डॉ मनोज अग्रवाल द्वारा नशे के दुष्परिणामों एवं उनसे बचाव के बारे में बताया गया व सभी को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर बुरहानपुर जनपद की एपीओ वंदना गढ़वाल, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी निखिल प्रताप सिंह, परिमल शाह आदि उपस्थित थे।
