फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच के द्वारा 03 जुलाई 2023 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नटराज म्यूज़िक इंस्टीट्यूट में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कारागार बहराइच/श्रावस्ती के जेलर श्री आनंद शुक्ला जी एवं जिले के प्रतिभाशाली युवा, वर्तमान सिद्धार्थ नगर के एसडीएम और अभी हाल ही में IAS क्वालीफाई करने वाले श्री अमित गुप्ता जी बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित शिव वंश मिश्रा जी के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं वंदना से हुआ, इसके बाद संदीप मिश्रा एवं आदित्य त्रिपाठी ने बांसुरी वादन के माध्यम से धुन प्रस्तुत किया। इसी क्रम में शिवम कुमार, तान्या पूरी, जसवीर सिंह ने भी भजनों के माध्यम से गुरु के प्रति सृजनात्मक सुमन अर्पित किया। अंत में नवोदय विद्यालय बहराइच के संगीत शिक्षक श्री अजय शर्मा जी एवं उनकी पुत्री के द्वारा शास्त्रीय एवं सुगम संगीत पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमति श्रद्धा पांडेय, गौरव शर्मा, बृजेन्द्र पांडेय, जगदीश केशरी, विभा श्री गुप्ता, दीना भारती, स्वेक्षा जैन, सौरभ पाण्डेय, सचिन कुमार, यशराज आर्य, वैभव मिश्रा, राज चौहान, अनुरंजन निगम आदि कला प्रेमी उपस्थित रहे।
