मध्य प्रदेश में बारिश में नहीं हटाया जाएगा अतिक्रमण, प्रदेश शासन ने जारी किया आदेश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में बारिश में नहीं हटाया जाएगा अतिक्रमण, प्रदेश शासन ने जारी किया आदेश | New India Times

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए संवेदनशील है जिसका ताज़ा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनके निर्देश पर मध्य प्रदेश शासन के अपर सचिव चन्द्रशेखर वालिम्बे ने 23 जून के आदेश क्रमांक 906/23 के द्वारा प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को वर्षाकाल में अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के आदेश जारी करते हुए प्रस्तुत किया है।

अपर सचिव के द्वारा जारी आदेश में उन्होंने नजूल की भूमि में आवासीय स्थिति के मकानों के साथ लघु व्यापारियों की गुमटी, ठेले आदि को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध किये बिना किसी भी प्रकार से परेशान नहीं करते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया जाए।

मध्यप्रदेश शासन के इस आदेश से गरीब व निम्न वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version