पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

श्री श्री रणथंभौर गणेशजी मंदिर तिरलाधाम में दिनांक 3 जुलाई 2023 सोमवार को जय श्री गणेश परिवार तिरला के द्वारा श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम प्रातः 5:00 बजे भगवान श्री गणेश का अभिषेक रखा गया, तत्पश्चात भगवान गणेश जी का भव्य श्रंगार किया जाएगा एवं प्रातः 10:30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद परम पूज्य सदगुरुदेव भगवान के पुजन के पश्चात महोत्सव में पधारे समस्त भक्तों व समस्त ग्रामवासियों हेतु प्रसादी भंडारे का आयोजन रहेगा। इस आयोजन में अनेक राज्यो के विभिन्न शहरों से गुरु भक्त तिरला पधार रहे हैं। जय श्री गणेश परिवार द्वारा इस संबंध में व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गुरु भक्तों के बीच व्यवस्थाए बांटी गई। बैठक में आयोजन को भव्यता प्रदान करते हुए सफल बनाने की अपील की गई।
